PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशश्योपुर

छुक छुक मेमू ट्रेन में बैठते ही नरेंद्र सिंह तोमर को याद आई जवानी, चाय की चुस्की लेते पहुंचे वीरपुर

ग्वालियर से वीरपुर शुरू हुई मेमू ट्रेन, नरेंद्र सिंह तोमर और रामनिवास रावत ने किया सफर, बड़ी रेललाइन मिलते ही रहवासियों में खुशी की लहर.

श्योपुर: ट्रेन से यात्रा करने वाले ग्वालियर-श्योपुर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. ग्वालियर से श्योपुर के वीरपुर तक मेमू ट्रेन की शुरूआत हो गई है. मेमू ट्रेन शुरू होने से वीरपुर के लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि यह उनके लिए किसी सपने के धरातल पर साकार होने जैसा है. बड़ी रेल लाइन के लिए कभी आंदोलन की आवाज बुलंद हुई थी. वहीं इस उपलब्धित पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बधाई दी. साथ ही ट्रेन में सफर कर वे वीरपुर तक गए.

No Slide Found In Slider.

मेमू ट्रेन में सवार होकर वीरपुर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर

शुक्रवार को जौरा से मेमू ट्रेन में सवार होकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वीरपुर पहुंचे. उनके साथ मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत सहित कई पूर्व विधायक व भाजपा नेता भी मौजूद रहे. वीरपुर पहुंचने पर स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ी रेल लाइन की सौगात के लिए आभार जताया. दरअसल, ग्वालियर-श्योपुर छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल परियोजना में बदलने की मांग को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने लंबे समय तक आंदोलन किया था.

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05
FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button