ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री की विधानसभा सदस्यता रद्द

देश की राजनीति में इस समय बड़ी हलचल मच गई है, जानकारी के अनुसार झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। झारंखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द कर दी गई है। मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को एक पत्र भेजा है। सीएम सोरेन पर एक खान अपने नाम करवाने का आरोप लगा है। राज्यपाल रमेश बैस आज दोपहर 12 बजे दिल्ली से निकलेंगे और रांची पहुंचेंगे। राज्यपाल दोपहर तीन बजे तक राजपत्र प्रकाशित कर सकते है।
क्यों रद्द हुई हेमंत सोरेन की सदस्यता
दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने खुद को पत्थर खनन लीज आवंटित की हैं। जो कि एक भ्रष्ट आचरण है। भाजपा ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 9 के तहत हमेंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। इसके अलावा आरटीआई कार्यकर्ता शिवशंकर शर्मा लगाई दो जनहित याचिका में मामले में सीबीआई और ईडी से जांच कराने की भी मांग की थी। सोरेन परिवार पर शैल कंपनी में निवेश कर संपत्ति अर्जित कर करने का भी आरोप है।
आपको बता दें कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है। माना जा रहा है कि अगर हेंमत सोरेन का सीएम पद जाता है तो उनके ही परिवार से किसी और को सीएम बनाया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की अगली मुख्यमंत्री बन सकती है।

Subscribe to my channel



