PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
FB_IMG_1793516257012
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
Uncategorized

मशीनें चालू चाहिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें: डीन डॉ. आरकेएस धाकड़

एक हजार बिस्तर अस्पताल में एमआरआई और सीटी स्कैन का निरीक्षण, 16 नवंबर तक इंस्टॉलेशन पूरा करने की चेतावनी

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने मंगलवार को एक हजार बिस्तर अस्पताल एवं कैंसर विभाग का निरीक्षण कर आधुनिक चिकित्सा मशीनों के इंस्टॉलेशन कार्य की समीक्षा की।

No Slide Found In Slider.

एक हजार बिस्तर अस्पताल में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों के कार्य की जानकारी लेते हुए इंजीनियर्स ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन और बिजली कनेक्शन का काम अंतिम चरण में है। इस पर डॉ. धाकड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 16 नवंबर तक दोनों मशीनों का इंस्टॉलेशन पूरा कर संचालन शुरू किया जाए, अन्यथा संबंधित इंजीनियर्स कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमित जैन को मशीनों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही एमआरआई और सीटी स्कैन के संचालन के लिए आवश्यक टेक्नीशियनों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद अधिष्ठाता ने कैंसर विभाग में ब्रेकी थेरेपी और लीनियर एक्सीलेटर मशीनों का निरीक्षण किया। ब्रेकी थेरेपी का इंस्टॉलेशन पूरा हो चुका है, अब रेडिएशन सोर्स का इंतजार है। वहीं लीनियर एक्सीलेटर का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पेट-सीटी जांच का मरीजों को मिलने लगा लाभ

PicsArt_10-26-02.06.05

अस्पताल में पीपीपी मोड पर स्थापित पेट-सीटी मशीन से मरीजों की जांच शुरू हो गई है। अधिष्ठाता ने जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया और कहा कि अब मरीजों को पेट-सीटी जांच के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा तथा दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी नहीं जाना होगा।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button