टूर्नामेंट खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देते हैं – प्रहलाद भारती

खेल शिवपुरी

 

शिवपुरी के पोहरी में विधानसभा स्‍तरीय श्री श्री 1008 भैरोदास महाराज जी की स्‍मृति में सतनवाड़ाखुर्द में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभांरभ पूर्व विधायक व उपाध्‍यक्ष म.प्र. पाठ्य पुस्‍तक निगम राज्‍यमंत्री दर्जा प्रदलाद भारती ने किया। इस मौके पर भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मौका देते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण इलाकों के कई खिलाड़ी आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। टर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी अमितसिंह धाकड, अतिबल धाकड़़, राजा यादव, राजेश यादव, भरत धाकड़,आनंद गोस्‍वामी आदि द्वारा फूल मालाओं द्वारा स्‍वागत किया । इस दौरान दोनो टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्‍त किया। प्रथम मैच सतनवाड़ा कला और परिच्‍छा के बीच टॉस कराया। जिसमें सतनवाड़ा कला ने टॉस जीता और परिच्‍छा से बल्‍लेबाजी की तथा सतनवाड़ा कला ने विजयी हुई।

No Slide Found In Slider.
Chief Editor JKA