PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंशिवपुरी

ककरई के पास ड्राइवर को आया नींद का झोंका, यात्री बस पलटी, 16 यात्री घायल

बैराड़ थाना क्षेत्र के ककरई के पास एक यात्री बस पलटने से उसमें सवार 16 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह बस हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

No Slide Found In Slider.

जानकारी के अनुसार, युवक बस सर्विस की बस अशोकनगर से शिवपुरी के बीच चलने वाली यात्री बस शुक्रवार सुबह अशोकनगर से सवारियों को लेकर शिवपुरी जा रही थी। सुबह करीब 9:35 बजे, जब बस बैराड़ पड़ोरा मार्ग पर ककरई गांव के पास पहुंची, तभी चालक को नींद का झोंका आ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

बस पलटने के कारण उसमें सवार 16 यात्री घायल हो गए। घटना के समय बस में एक पुलिसकर्मी भी सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ककरई से 4-5 किलोमीटर पहले ही चालक को झपकी आने लगी थी और बस सड़क से उतरने लगी थी। यात्रियों ने चालक को टोका भी, लेकिन उसने बस नहीं रोकी। कुछ ही देर बाद बस पलट गई।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया।

टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि फरार चालक एवं परिचालक की तलाश की जा रही है। बस के फिटनेस, परमिट तथा ड्राइवर के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। यात्रियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PicsArt_10-26-02.06.05

घायलों के नाम: ललिता आदिवासी, जनवती आदिवासी, न्यासी आदिवासी, नारायणी आदिवासी, वीना आदिवासी, विजय वर्मा, महेश आदिवासी, बारी आदिवासी, पांजो आदिवासी, सुनीता धाकड़, होतम यादव, रुक्मणी आदिवासी, शांति कुशवाह, शांति धाकड़, रामकली आदिवासी एवं पप्पू आदिवासी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायल खतरे से बाहर हैं।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button