श्योपुर से मेरा राजनैतिक नही पारिवारिक संबंध है- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया
◆ उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा मौजूद ◆ पत्रकारों से श्योपुर में हुए रूबरू

श्योपुर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि श्योपुर से मेरा राजनैतिक नही पारिवारिक संबंध है। यहां के विकास और प्रगति के लिए मै लगातार प्रयास करूगा। इस क्षेत्र को रेल लाइन, चंबल एक्सप्रेसवे और सडको की कनेक्टिविटी से जोडने के प्रयास जारी है। इस क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ मिलकर प्रयास किये जावेगे। वे आज पूर्व विधायक द्वय बृजराज सिंह चैहान की पुत्री और दुर्गालाल विजय की भतीजी के शादी समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश राठखेडा भी उनके साथ थे। इनके के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी,प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकरो से चर्चा करते हुए कहा कि जब मैं मंत्री नही बना था। तब भी इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबंद्ध था। इस इलाके से मेरे पारिवरिक संबंध है, चाहे बात ब्राडगेज की मंजूरी की हो, या फिर चंबल एक्सप्रेस वे और सडको की, हमारे द्वारा लगातार प्रयास किये गये। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कूनो नेशनल पार्क है। जिसमें चीते लाने के प्रयास चल रहे है। चीते आने के बाद विश्व पटल पर श्योपुर का नाम अंकित हो जायेगा। उन्होने यह भी कहा कि सिंधिया परिवार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए आवदा बाध, नेरोगेज सहित अनेको सौगाते दी थी। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा पारिवारिक संबंध है और इस क्षेत्र की प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहूगा।

Subscribe to my channel



