भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा

विजयपुर ( रवि धाकड़ ) : जहां जहां पर बढ़ती हुई महंगाई ,बेरोजगारी महंगाई के विरोध में ग्राम सिमरई से नयागांव, बीरमपुर ,माना का पूरा ,बड़ौदा कलाँ,चक्क ,मोहनपुर ,किंजरी ,
बड़ौदा खुर्द,गसवानी में जन जागरण पदयात्रा निकाल सोती हुई सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
जगह-जगह पर नुक्कड़ सभा लेकर देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें, महँगाई, बेरोज़गारी, भुखमरी व जनता की समस्या सुनी एवम हर घर में आने वाले कल की चिन्ता, लाखों घरों में हुई मौत का मातम ना रंग रोगन ना कोई बाज़ार में रोनक क्या इसी दिन देखने को सरकार को चुना था जनता ने, जनता इसका बदला तो लेगी ही लेकिन इतिहास के पन्नों में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को दर पीढ़ी याद रखेगी।
मुख्य रूप से सुधांशू त्रिपाठी सह प्रभारी प्रदेश कांग्रेस ,रामनिवास रावत पूर्व मंत्री एवम कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस ,अतुल चौहान जिला अध्यक्ष कांग्रेस ,बाबूलाल मेबरा पूर्व बिधायक ,श्रीधर गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष , अनिरुद्ध रावत जिला अध्यक्ष युवा यूथ कांग्रेस ,पुष्पेंद्र सिंह राजपूत उपाध्यक्ष युवा यूथ कांग्रेस ,अंशुमान रावत ,आसाराम सोनी, विजय सिंह धाकड़ ,शुभम मुदगल ,जितेंद्र गुर्जर, भीकम सिंह गुर्जर, सचिन मुदगल ,धीरज शर्मा, नंदकिशोर अनंत एवं समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Subscribe to my channel



