हिंदी के हस्ताक्षर श्री अशोक चक्रधर जी को अटल कवि सम्मान देकर हम हुए गौरवान्वित: केन्द्रीय मंत्री तोमर
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि अटल सम्मान समारोह

भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व व ऊंचाई को शब्दों मंे बांधना बहुत ही कठिन कार्य है। अटल जी हिंदी के प्रति इतने समर्पित थे कि उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की पहली बैठक में हिंदी में भाषण देकर विश्व भर में हिंदी को गौरवान्वित किया। अटल जी विराट व्यक्तित्व वाले राष्ट्र ऋषि ग्वालियर के कण-कण में अटल जी बसते हैं। आज अटल जी को स्मरण करते हुए आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अशोक चक्रधर जी को सम्मानित करना हम सबके लिए गौरव की बात है। चक्रधर हिंदी के हस्ताक्षर हैं उन्होंने कविता को जिया है और पिया है । उक्ताशय के विचार केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ंिसह तोमर ने बुधवार 25 दिसंबर श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित हमारे अटल प्यारे अटल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर देश के सुविख्यात कवि एवं अशोक चक्रधर को कवि अटल सम्मान से विभूषित किया गया।
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा अटल सभागार जी जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में हमारे अटल, प्यारे अटल कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि अटल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, कार्यक्रम के संयोजक वेद प्रकाश शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना , कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षदगण एवं साहित्यकार, कवि व शहर के प्रबुद्वजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के उद्यानकी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाहा ने सभी कवियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
हमारे अटल, प्यारे अटल कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि अटल सम्मान समारोह के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व के अनेक आयाम है कवि के रूप में भी दुनिया भर में उनकी विशिष्ट छवि है। उनकी इस छवि को अक्षुण्ण रखने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा पिछले कई वर्षों से निरंतर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। आज हम हिंदी के ख्याति नाम कवि अशोक चक्रधर जी को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर कवि अटल सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ कवि अशोक चक्रधर ने कहा कि अटल जी का हास्य बोध चमत्कृत कर देने वाला था उनके भाषण में एक चौका तथा सुनने वाला उनमें खो जाता था।
इस अवसर सभी अतिथियों द्वारा वरिष्ठ कवि अशोक चक्रधर जी को कवि अटल सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मान पत्र का वाचन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने किया। इस अवसर पर देश के प्रख्यात कवि एवं कार्यक्रम के सूत्रधार स्वर्गीय प्रदीप चौबे जी की पत्नि श्रीमती विनीता जी का किया सम्मान किया गया।

Subscribe to my channel



