PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियर

भाजपा कोटेश्वर मंडल का होली मिलन समारोह संपन्न

 

ग्वालियर :. होलिका दहन के दिन होली जलाकर होलिका नामक र्दुभावना का अंत और भगवान द्वारा भक्त की रक्षा का जश्न मनाया जाता है। होली का त्योहार प्रेम और सद्भावना से जुडा त्योहार है जिसमें अध्यात्म का अनोखा रूप झलकता है। इसलिए इस त्योहार को रंग और गुलाल के साथ मनाने की परंपरा है। उक्त उद्गार मप्र शासन में उर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा कोटेश्वर मण्डल द्वारा राधाकृष्ण गार्डन में आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कहा कि होली बहुत ही प्रसिद्ध और पवित्र त्योहार है। प्रतिवर्ष पूरे भारत में यह त्योहार पूर्ण उत्साह से मनाया जाता है। यह रंग बिरंगा पर्व सभी लोगों के लिए खासकर बच्चों के लिए ढेर सारी मौज मस्ती करने का अवसर लेकर आता है। होली का पर्व भक्ति, सत्य, अच्छाई, अहिंसा, परिश्रम आदि का मार्ग अपनाना ही होली पर्व का मुख्य सार है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण श्री राजेश सोलंकी, श्री अशीष अग्रवाल, श्री ओमप्रकाश शेखावत, श्री राजकुमार परमार, श्री किशन मुदगल, जिला महामंत्रीगण श्री विनोद शर्मा, श्री राजू सेंगर, पूर्व सभापति श्री लालजी जादौन, मण्डल अध्यक्ष श्री प्रयाग सिंह तोमर, हेमलता बुधौलिया, महेश जायसवाल, शैली शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, मुरारीलाल मित्तल, श्याम गौड, सतीश खटीक, नवल बोहरे, सचिन पचौरी, राजू यादव, सपन भारद्वाज, शकुंतला परिहार उपस्थित थीं।

No Slide Found In Slider.

 

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05
FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button