संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं: अशोक तिवारी

भिंड/ गोहद – मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध वामपंथी नेता शैलेंद्र शैली की स्मृति में व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याखान का विषय- आजादी के 75 साल, अब तक की डगर और आगे का सफर रखा गया।
व्याख्यान बोलते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य अशोक तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में आजादी को बचाने का संघर्ष प्रमुख है। शासक वर्ग का हमला लोकतंत्र और संविधान पर है। हमें इसे बचाने के लिए हर हाल में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जो आजादी की 75 वी बर्षगाठ “अमृत महोत्सव”मना रहे हैं। उनका आजादी की लड़ाई में किसी तरह का कोई योगदान नहीं है। इसे हमें आम जनता को समझाना होगा और देश को बचाने के लिए आगे आना होगा। यही सबसे बड़ी चुनौती है।
व्याख्यान कार्यक्रम को वामपंथी नेता ओ पी बाथम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर, रशीद खान, युवा नेता भूपेंद्र गुर्जर, किसान नेता राजेंद्र सिंह कुशवाह, जमस की नेत्री शोभा माहौर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता वीरेंद्र कुशवाहा ने की।

Subscribe to my channel



