वैकल्पिक राजनीति के लिए माकपा को मजबूत बनाएं : जसविंदर सिंह

—————————–
मुरैना – वर्तमान में जनता भारी मुश्किलों का सामना कर रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता में आक्रोश व्याप्त है। सरकार की ओर से केवल वायदे किए जारहे हैं। जनता को दिवास्वप्न दिखाए जा रहे हैं। इसके खिलाफ जनता को लामबंद करना होगा। वैकल्पिक राजनीति के लिए लगातार अभियान चलाना होगा। इसके लिए हमें माकपा को मजबूत करना होगा। यह उदगार माकपा राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने पार्टी जिला समिति मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान में पार्टी को मजबूत करना होगा। इसके लिए हमें नवीनीकरण, के साथ विचारधारात्मक अभियान को पूरी मुस्तैदी के साथ चलाना होगा। इस दिशा में प्रभावी प्रयास किया जाए। मीटिंग में जिला सचिव महेश प्रजापति ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। मीटिंग की अध्यक्षता मुरारी लाल धाकड़ ने की।
मीटिंग में पार्टी के बरिष्ठ नेतागण जे के पिप्पल, अशोक तिवारी,गयाराम सिंह धाकड़ आदिराम आर्य पूर्व पार्षद, अशोक कुमार, रामनिवास शर्मा, राजेश गुप्ता, राजेन्द्र जाटव, राजेन्द्र गुप्ता, इजराइल खान, इब्राहिम शाह, ओमप्रकाश श्रीवास, श्रीनिवासन श्रीवास, श्रीकृष्ण यादव, राजवीर सिंह धाकड़, सहित कई अन्य नेता गण उपस्थित रहे।
प्रेषक

Subscribe to my channel



