ताजा ख़बरेंमध्य प्रदेश
किसान भाई फसल बीमा अब तक नहीं कराया तो न हों परेशान, 17 तारीख तक बढ़ी डेट

अगस्त का महीना चल रहा है और इन दिनों जोरदार बारिश भी हो रही है. सभी जगह धान की रोपाई का काम भी चल रहा है, लेकिन अगर अब तक आपने अपनी फसलों का बीमा नहीं कराया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक बार फिर से फसल बीमा कराने की तारीख बढ़ा दी गई है.
फसल बीमा की बढ़ गई डेट
शहडोल के एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक जितेंद्र विश्वकर्मा बताते हैं कि “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तय की गई थी, लेकिन अब इसे और बढ़ा दिया गया है. अब 17 अगस्त तक आप अपने खरीफ सीजन के फसलों का बीमा करा सकते हैं.

Subscribe to my channel



