PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
इंदौरताजा ख़बरेंमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इंदौर में एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

इंदौर: स्वच्छ शहर इंदौर में मौसम में बदलाव के साथ अब (H1N1) वायरस से इन्फ्लूएंजा संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इधर, इंदौर में बीते दिनों उज्जैन की एक महिला की स्वाइन फ्लू संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी. महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था.

No Slide Found In Slider.

स्वास्थ्य विभाग का निजी चिकित्सालयों को सख्त निर्देश

शहर के अस्पतालों में इस समय सर्दी-खांसी और सांस से जुड़ी परेशानी के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. हाल ही में इन मरीजों की जांच हुई तो पता चला अधिकांश में H1N1 के लक्षण हैं. इसकी जांच रिपोर्ट में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इसे लेकर हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में निजी चिकित्सालयों की बैठक लेकर इन्फ्लुएंजा की रोकथाम और उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं.राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, सामान्य अथवा मामूली लक्षण वाले श्रेणी ए और गंभीर लक्षण या उच्च जोखिम वाले श्रेणी बी के मरीजों की गैर जरूरी जांच नहीं करने के निर्देश दिये हैं. इसके अलावा लक्षणों के आधार पर फौरन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, केवल जटिल श्रेणी सी के मरीजों के परीक्षण के लिए संबंधित सैंपल एमजीएम माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे जाएंगे.

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

आईसीएमआर के अनुसार, एच1एन1 का कोई नया स्वरूप सामने नहीं आया है. वर्तमान में फैल रहा इन्फ्लुएंजा सामान्य है जो अपने आप ठीक हो जाता है, हालांकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है. इधर, बीते दिनों उज्जैन के ऋषि नगर निवासी एक महिला को इंदौर में इन्फ्लूएंजा के संक्रमण के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसकी उपचार के बाद उज्जैन में मृत्यु हो गई थी. हालांकि, बाद में इस मरीज को h1n1 वायरस की पुष्टि हुई थी.

PicsArt_10-26-02.06.05

 

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button