PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
Uncategorizedताजा ख़बरेंराजनीतिशिवपुरी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों को वितरित किए फल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा समाज और बच्चों के हित में किए जा रहे सेवाभावी कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संदेश का वाचन भी किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री प्रहलाद भारती ने बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री विपुल जैमिनि, जिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जाटव, मंडल उपाध्यक्ष श्री संदीप भार्गव एवं श्री अमित भार्गव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करते हुए आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button