PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
Uncategorizedग्वालियरताजा ख़बरेंस्वास्थ्य

बर्थडे के दिन अधिष्ठाता ने किया ऑपरेशन, अब चल-फिर सकेंगे रामप्रसाद

77 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी में था फ्रैक्चर, तीन स्क्रू से की गई सफल सर्जरी

ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आरकेएस धाकड़ ने अपने जन्मदिन पर अस्पताल में भर्ती 77 वर्षीय बुजुर्ग का ऑपरेशन कर उसे नई उम्मीद दी। छतरपुर निवासी रामप्रसाद नायक की जांच कराई गईं, उसमे पाया कि उसके दाहिने कूल्हे की हड्डी के ऊपरी हिस्से (नेक ऑफ फीमर) में फ्रैक्चर है। इस कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। सोमवार को डीन डॉ. धाकड़ की मौजूदगी में उनका सफल ऑपरेशन किया गया है ।

No Slide Found In Slider.

रामप्रसाद को 3 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दाहिनी ओर सबकैपिटल नेक ऑफ फीमर का क्लोज्ड फ्रैक्चर था। साथ ही वे हाइपरटेंशन से भी पीड़ित हैं। डॉक्टरों के अनुसार उम्र अधिक होने के कारण इस तरह का फ्रैक्चर बुजुर्ग मरीज के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। समय पर उपचार नहीं होने पर लंबे समय तक बिस्तर पर रहने की स्थिति बन सकती है। डीन प्रो. डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि रामप्रसाद की उम्र अधिक होने के कारण कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। इसके चलते वे चल-फिर नहीं पा रहे थे। सोमवार को उनकी सर्जरी की गई, जो सफल रही। ऑपरेशन के बाद उम्मीद है कि मरीज जल्द ही दोबारा चल-फिर सकेगा। मरीज की सर्जरी क्लोज्ड रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन तकनीक से की गई। इसमें दाहिनी ओर नेक ऑफ फीमर के फ्रैक्चर को ठीक कर 6.5 एमएम के तीन कैन्यूलेटेड कंप्रेशन स्क्रू लगाकर हड्डी को स्थिर किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है। सर्जिकल टीम में डीन प्रो. डॉ. आरकेएस धाकड़ के साथ डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, डॉ. विक्रमादित्य और डॉ. दुष्यंत शामिल रहे।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button