Uncategorizedताजा ख़बरें
जितनी चाहें पुलिस बुला लो, हम पीछे नहीं हटेंगे…’ राहुल गांधी की पीएम मोदी और अमित शाह को चुनौती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को युवाओं से विरोध प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि “हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि यह सरकार और जिन लोगों ने संविधान पर हमला किया है, उन्हें हराया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस की मुख्य विशेषता उनका डरपोक होना है. राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए चेन्नई में हैं.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “मैं पिछले एक दशक से अधिक समय से नरेंद्र मोदी और आरएसएस से लड़ रहा हूं. मैं उन्हें वैसे ही समझता हूं जैसे आप अपने प्रतिद्वंद्वी को समझते हैं- भीतर से पूरी तरह, अपने हाथ की लकीरों की तरह.” लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि इन लोगों की मुख्य विशेषता “डरपोक होना” है.

Subscribe to my channel



