मोदी के लिए तैयार हो रहे मंच से गिरे भाजपा अध्यक्ष, अस्पताल में हुए भर्ती

जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को भोपाल में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरणों में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जंबूरी मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मंच से नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अब स्वस्थ हैं।
जनजातीय महासम्मेलन के लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ-साथ भाजपा भी पूरी तरह सक्रिय हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जंबूरी मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सीढ़ियों से नीचे गिर गए। उन्हें बेहोशी की हालत में बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया। पचौरी की बिगड़ती हालत देखकर सभी घबरा गए। अस्पताल में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाकर उनकी सेहत जानी। मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई भाजपा नेता उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

Subscribe to my channel



