विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बैराड़ ने धर्मरक्षानिधि के कार्यक्रम का किया शुभारंभ
धर्म की रक्षा के लिए करें समर्पण : रामसिंह यादव

बैराड़ – विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बैराड़ नगर मे स्थित पुराने हाई स्कूल में धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री राम जी व हनुमान जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व पुष्पार्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला अध्यक्ष रामसिंह यादव ने कहा कि धर्म के प्रति समर्पण ही हमारी आस्था का प्रतीक है। हिन्दू धर्म के प्रमुख संगठन से हमारा जुड़ाव महत्त्वपूर्ण है। अतः अंशदान जरूरी है। विभाग संयोजक नरेश ओझा ने धर्म हेतु अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की। संगठन के लिए लोगों ने जीवन दे दिया, उसके समक्ष यह धन समर्पण कुछ भी नहीं है धर्म हेतु दान की महत्ता बताई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी भूमिका निभाते हुए धर्मरक्षानिधि कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर विभाग संयोजक बजरंग दल नरेश ओझा, जिला अध्यक्ष रामसिंह यादव, जिला मंत्री विनोद पुरी, जिला संयोजक उपेन्द्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मरैया, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र छोटू गुप्ता, संयोजक प्रिन्स प्रजापति, सह संयोजक विवेक जैमनी, ललित मुदगल, नगर अध्यक्ष छोटू रावत,नगर सह संयोजक अंकित रावत, मिलन प्रमुख अजमेर चिड़ार, गौ रक्षा प्रमुख राजू परिहार, रानू मुदगल नगर उपाध्यक्ष, नगर गौ रक्षा प्रमुख वीरेंद्र परिहार, बार्ड 13 संयोजक झसवंत परिहार,वार्ड 11 अध्यक्ष रवि सोनी, पंकज रावत, अरूण वाथम, शिवम परिहार, विकास सूर्यवंशी, अमन पाराशर, नीरज चंदेल आदि सहित 2 दर्जन से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel



