PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
जबलपुरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशराज्यविशेष

जनजातीय के गौरव को पुन: स्थापित करना है : मुख्यमंत्री चौहान

मंडला में राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल का भूमि-पूजन ---

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश एवं प्रदेश में जनजातियों का वैभवशाली एवं गौरवशाली इतिहास है। जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता संग्राम में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारी जनजातियों के गौरव को अंग्रेजों ने समाप्त करने के सारे प्रयास किये। हमें इसे पुन: स्थापित कर रहे हैं।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री चौहान ने आज किला वार्ड मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर जनजातीय अमर शहीदों राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का स्मरण किया एवं उन्हें नमन किया। प्रतिमा स्थापना का कार्य 50 लाख रूपए की लागत से कराया जाएगा।

गोंडवाना राजवंश के राजा शंकर शाह एवं उनके पुत्र रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया था। उन्होंने जबलपुर स्थित ब्रिटिश सेना को विद्रोह करने के लिए प्रेरित किया था। 18 सितम्बर 1857 को रघुनाथ शाह अपने पिता शंकर शाह के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे।

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, जनजाति कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके और विधायक देव सिंह सैयाम उपस्थित थे।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button