PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़विशेष

पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, पार्टी में शोक की लहर

हैदराबाद। अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोनिजेति रोसैया का शनिवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। रोसैया 88 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि आज सुबह रोसैया बीमार पड़े और एक निजी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वह 31 अगस्त 2011 से 30 अगस्त 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

No Slide Found In Slider.

रोसैया ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1968 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में की थी। वाई एस राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद वह तीन सितंबर से 25 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राव ने रोसैया को एक ऐसा नेता बताया जिन्होंने उस पद की शोभा बढ़ाई जिस पर वह आसीन हुए। राव ने कहा कि दिवंगत नेता के परिजन के प्रति संवेदना जताई। तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी समेत पार्टी के कई नेताओं ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05
FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button