बैराड़ मण्डल के आईटी सेल प्रभारी ने राज्यमंत्री बनने पर भारती को दी बधाई

पोहरी : हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निगम मण्डल और आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त करके तमाम पार्टी नेताओं को राज्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है । पोहरी विधानसभा क्षेत्र से भी दो पूर्व विधायकों जिनमें नरेंद्र बिरथरे जी को मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया । वहीं पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती को मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है । भारती के राज्यमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी के बैराड़ मण्डल के आईटी सेल प्रभारी भूपेंद्र सिंह पटेल ने प्रहलाद भारती के शिवपुरी निवास पहुँचकर पुष्पहार पहनाकर बधाई दी । आपको बता दें कि प्रहलाद भारती पोहरी से लगातार दो बार भाजपा की ओर से विधायक रहे हैं , 2018 के विधानसभा चुनाव में वे हार गए थे और अब उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है । तभी से उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ।

Subscribe to my channel



