PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
FB_IMG_1793516257012
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

पॉजिटिव मरीज होम क्वारंटाइन के दौरान घर से बाहर घूमता पाया गया तो होगी एफआईआर

◆ बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के विरूद्ध हो सख्त कार्रवाई ◆ कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कोविड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

 

ग्वालियर। : कोविड-19 में पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटाइन के दौरान पूरी तरह से अपने घर में आईसोलेट होकर रहना अनिवार्य है। पॉजिटिव सभी मरीजों के मोबाइल को सर्वलांस पर रखा गया है। कोई भी पॉजिटिव मरीज अगर घर के बाहर घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ धारा-144 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने गुरूवार को कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रबंधनों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कोविड अनुरूप नागरिक व्यवहार करें, इस पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कोविड के उपचार के लिए किए जाने वाले प्रबंधनों पर भी विस्तार से चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी, सीईओ स्मार्ट सिटी जयति सिंह, एडीएम इच्छित गढ़पाले एडीएम एच बी शर्मा सहित सभी इंसीडेंट कमाण्डर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No Slide Found In Slider.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इंसीडेंट कमाण्डरों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 के तहत होम क्वारंटाइन कोई भी व्यक्ति घर के बाहर घूमता नहीं पाया जाना चाहिए। ऐसे सभी मरीजों के मोबाइल ट्रेसिंग पर रखे जाएं और कोई भी व्यक्ति बाहर घूमता पाया जाए तो उसके खिलाफ धारा-144 के तहत पुलिस प्रकरण कायम कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिस क्षेत्र में भी कोविड का पॉजिटिव मरीज पाया जाता है, उसके घर के आस-पास को बैरीकेटिंग के माध्यम से केन्टोनमेंट जोन बनाया जाए। इसके साथ ही सर्वेक्षण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इंसीडेंट कमाण्डरों को यह भी निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बिना मास्क के घूमने वालों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई करें। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिये सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर गोले बनाने का कार्य भी किया जाए। जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बिना मास्क एवं बिना सोशल डिस्टेंसिंग के कारोबार होता पाया जाए, ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद कराने की कार्रवाई भी इंसीडेंट कमाण्डर कराएँ। इंसीडेंट कमाण्डर पुलिस और नगर निगम के सहयोग से निरंतर कार्रवाई करते हुए लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार करने की समझाइश भी दें।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बैठक में यह भी निर्देशित किया है कि पूर्व की भाँति कोविड केयर सेंटरों को भी तत्परता से प्रारंभ करने की कार्रवाई की जाए। पूर्व में फिजिकल कॉलेज, मेला ग्राउण्ड, श्याम वाटिका, हुरावली के साथ-साथ सभी ब्लॉक स्तर पर भी केन्द्र प्रारंभ किए गए थे। संबंधित इंसीडेंट कमाण्डर सभी केन्द्रों को प्रारंभ करने की तत्परता से कार्रवाई करें।

PicsArt_10-26-02.06.05

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने समीक्षा बैठक में शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों और नर्सिंग कॉलेज में कोविड उपचार की व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कहा है कि सभी शासकीय और नर्सिंग कॉलेजों में मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार की सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद होना चाहिए। मरीजों को भर्ती करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आना चाहिए। दवाएँ एवं ऑक्सीजन की व्यवस्थायें भी अच्छी होना चाहिए।
कलेक्टर सिंह ने यह भी निर्देशित किया है कि पूर्व की भाँति एम्बूलेंस की व्यवस्थायें की जाएँ। कंट्रोल कमाण्ड सेंटर पर भी पर्याप्त संख्या में एम्बूलेंस उपलब्ध होना चाहिए। कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के माध्यम से वीडियो कॉलिंग के जरिए चिकित्सीय सलाह देने का कार्य निरंतर हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। कंट्रोल रूम पर पर्याप्त संख्या में दवाओं की किट भी उपलब्ध रहना चाहिए। होम क्वारंटाइन व्यक्तियों के घर पर भी दवा की किट समय पर पहुँचे यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में सभी इंसीडेंट कमाण्डरों और प्रभारी अधिकारियों से कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिये जो जवाबदेही सौंपी गई है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन सभी लोग करें। उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान के दौरान भी अधिक से अधिक लोगों को टीके लगें, इसके सार्थक प्रयास जरूरी हैं।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button