भाजपा ने बदल दिए प्रदेशाध्यक्ष, जानिए कौन हैं नए प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने रविवार को लद्दाख और लक्षद्वीप के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। फुनचोक स्टेनजिन और के.एन. कास्मिकोया को क्रमश: लद्दाख और लक्षद्वीप का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुंड सिंह द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र में कहा गया है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फुनचोक स्टेनजिन को लद्दाख भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।
महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है, ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फुंचोक स्टेनज़िन को लद्दाख बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है । यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.’ वहीं, एक अन्य पत्र में उन्होंने कहा कि केएन कास्मिकोया को लक्षद्वीप बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है ।


Subscribe to my channel



