PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरें

नई वर्दी पाकर प्रसन्न हुए मदाखलत कर्मी

 

ग्वालियर। जिला प्रशासन एवं नगर निगम की विभिन्न कार्रवाई, अतिक्रमण विरोधी अभियान सहित विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मदाखलत विभाग के सभी कर्मचारियों को आज नई वर्दी प्रदान की गई है जिससे अब विभिन्न कार्यवाही में वह अलग ही दिखाई देंगे। नई वर्दी पाकर मदाखलत कर्मी काफी प्रसन्न हो रहे हैं कि अब उनकी भी अलग अपनी पहचान होगी।

No Slide Found In Slider.

नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केशव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के मार्गदर्शन में निगम के मदाखलत अमले को भीड़ में अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से नई वर्दी प्रदान की गई है जिससे अब जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रकार की कार्यवाही के दौरान मदाखलत कर्मचारी अलग ही नजर आ जाएंगे।

इसके साथ ही मदाखलत अमले को और अधिक सशक्त करने के लिए विधानसभा बार पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया है जिससे कि विभिन्न प्रकार की कार्यवाही बिना किसी बाधा के संपन्न कराई जा सके।

 

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button