PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरें

कड़कड़ाती ठंड में कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर ने जरूरतमंदों को दिए कंबल

 

ग्वालियर। कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे रह रहे नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए सोमवार रात को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल शहर में घूमे और जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। सहायक संचालक जनसंपर्क मधु सोलापुरकर ने भी उनके साथ शहर भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

No Slide Found In Slider.

इस कड़कड़ाती सर्दी में जहां हम अपने घरों में बैठकर ही सर्दी से परेशान हैं वहीं खुले आसमान के नीचे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा एवं विभिन्न चौराहों पर रहने को मजबूर लोगों की परेशानी को समझते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने रात्रि में शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया तथा रैन बसेरों को देखा और जहां भी जरूरतमंद लोग देखे उन्होंने स्वयं अपने हाथों से उन्हें कंबल उड़ाया।
वरिष्ठ अधिकारियों की संवेदनशीलता को देखते हुए कई स्थानों पर जरूरतमंद नागरिक भी भाव विभोर हो गए और उन्होंने कहा कि हर शहर में ऐसे ही अधिकारी होना चाहिए।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05
FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button