PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरें

सुर सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट को पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाएगा-श्री कुशवाह

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने तानसेन साधना स्थली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

 

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट को पर्यटन सर्किट से जोड़ने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। श्री कुशवाह तानसेन की साधना स्थली बेहट में झिलमिल नदी के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा विकास के नए आयाम जोड़कर तानसेन जन्मस्थली को पर्यटन मानचित्र पर उभारने में प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

No Slide Found In Slider.

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने शनिवार को बेहट में लगभग 38 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में तानसेन साधना स्थली की सीसी रोड, रपटा और झिलमिल नदी का सौन्दर्यीकरण शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के बाद भी विकास का पहिया थमने नहीं दिया है। सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज का पुख्ता इंतजाम करने के साथ साथ विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button