PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
अपराधग्वालियरताजा ख़बरें

महिला की गला काटकर हत्या, गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगलाें में मिला शव

 

ग्वालियर। ग्वालियर में आज सुबह गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगलाें में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। मृतका के शव काे देखते ही यह साफ हाे गया कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No Slide Found In Slider.

जनकगंज थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर इलाके में रहने वाली विधवा महिला सविता बंजारा रात काे शाैच जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लाैटी। इसके बाद सुबह जब लाेग गुप्तेश्वर पहाड़ी के पास जंगलाें में पहुंचे ताे वहां पर एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब आसपास जमा लाेगाें से पूछताछ की ताे मालूम चला कि मृतका का नाम सविता बंजारा है और वह पास में ही रहती है। उसके दाे बच्चे भी हैं। इस दाैरान पुलिस काे यह भी पता चला है कि पिछले दिनाें महिला का किसी से काेई झगड़ा भी हुआ था। पुलिस अब इस एंगल पर पड़ताल में जुट गई है।

गला काटकर की गई हत्या

महिला के शव काे देखने के बाद पता चला कि गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान हैं। जिसके कारण ही महिला की माैत हुई है। मृतिका के बच्चे अभी काफी डरे हुए हैं, ऐसे में पुलिस ने उनसे काेई बात नहीं है। बच्चाें के थाेड़ा ठीक हालत में आने के बाद पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। जिससे मृतिका का किसी से विवाद है या नहीं इसका कुछ पता चल सके।

PicsArt_10-26-02.06.05

सीसीटीवी की तलाशः गुप्तेश्वर पहाड़ी के जिस हिस्से में शव मिला है, यहां पर सीसीटीवी कैमरे मिलना मुश्किल है। हालांकि फिर भी पुलिस पड़ताल में जुटी है, जिससे कहीं सीसीटीवी लगा हाे ताे शायद काेई सुराग मिल सके।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button