PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरें

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उपायुक्त सुश्री मिनी अग्रवाल को बनाया एक दिन का आयुक्त

निगमायुक्त ने निगम मुख्यालय में महिला अधिकारियों एवं महिला कर्मचारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने निगम मंे कार्यरत सभी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उपायुक्त श्री सुश्री मिनी अग्रवाल को एक दिवस का आयुक्त घोषित किया।

No Slide Found In Slider.

इस अवसर निगमायुक्त श्री कन्याल ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च का दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

महिला दिवस पर एक दिन की निगमायुक्त बनी सुश्री मिनी अग्रवाल ने जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों की समस्यायें सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से ग्वालियर शहर को सबसे स्वच्छ शहर बनाने के प्रयास में एक जुट होकर एक टीम के रूप में कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सुश्री सुरुचि बंसल एवं अन्य महिला कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button