पार्टी में बढ़ता कद, राजकुमारी बनी मंडल अध्यक्ष

पोहरी नगर पंचायत में एक भाजपा नेत्री ऐसी हैं जो लगातार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रही हैं और भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं । इसके अलावा इन नेत्री का पार्टी में कद भी लगातार बढ़ता जा रहा है । वह इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा उन्हें महिला मोर्चा का पोहरी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है ।
आपको बता दें कि राजकुमारी शैलेंद्र सिंह धाकड़ पोहरी नगर पंचायत में अमन पब्लिक स्कूल नाम से स्कूल संचालित करती हैं । यह नगर का सबसे बड़ा निजी स्कूल है, यही एक कारण है कि उनके आसपास के ग्रामीण इलाके के अलावा पोहरी नगर पंचायत में भी लोगों से अच्छा खासा जुड़ाव है और वे इसी का फायदा लेकर राजनीति में प्रवेश करना चाहती हैं । वे लगातार पोहरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट के लिए प्रयासरत हैं । इसके लिए राजकुमारी शैलेंद्र सिंह धाकड़ लगातार वरिष्ठ नेतृत्व से न केवल संपर्क में है बल्कि क्षेत्रीय आधार पर होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पोहरी मंडल में महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

Subscribe to my channel



