धनबल, बाहुबल के विकल्प के रूप में जनपक्ष की नीतियों के लिए लड़ा जाएगा चुनाव – माकपा
नगर परिषद कैलारस के लिए माकपा द्वारा पार्षद के प्रत्याशियों का चयन शुरू

कैलारस-नगरीय निकाय चुनावों में वैकल्पिक नीतियों के लिए, धनबल बाहुबल के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी विकल्प के तौर पर चुनाव लड़ेगी। यह निर्णय माकपा की नगर समिति में लिया गया है। नगर सचिव पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया है कि भाजपा सरकार नव उदारवादी नीतियों को लागू कर रही है। पेयजल की व्यवस्था का निजीकरण किया जा रहा है। स्वच्छता व अन्य कार्यों को निजी हाथों में सौंपने की भी तैयारी है। जनता पर संपत्ति कर व अन्य टैक्सों की बढ़ोतरी होने वाली है।हर तरह जनता को लूटने के प्रयास जारी है। चुनावों की प्रणाली को बार बार बदला गया है। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। माकपा जनता पर बढ़ रहें हमलों की ख़िलाफत करेंगी।
माकपा ने नगर समिति की बैठक में , नगर के सभी वार्डों में स्वच्छ और बेदाग छवि के प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया है। माकपा की प्रथमिकता में नगर को भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी परिषद बनाने। जनता के हितों की रक्षा करना प्राथमिकता में रहेगा। बैठक में माकपा जिला सचिव महेश प्रजापति, माता प्रसाद शर्मा, हरिओम गोयल,रामलखन सिंह धाकड़, राजवीर सिंह धाकड़, मुख्य रूप से मौजूद थे।

Subscribe to my channel



