PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुरैना

अस्पताल के सामने, ब्रॉड गेज निर्माण के साथ अंडर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल 15 वें दिन भी जारी रही।

कैलारस – नगर में ब्रॉडगेज के निर्माण के साथ अस्पताल के सामने की बस्ती के परंपरागत आवागमन को जारी रखने के लिए अंडर ब्रिज (सव वे) बनाने की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल 15 दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में सर्वश्री जगदीश जाटव, दर्शन जाटव, विजय सिंह जाटव, सुखाराम आदि प्रमुख रहे।
इससे पूर्व नेता गणों ने कलेक्टर मुरैना और महापौर मुरैना से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिए हैं। पूर्व में रेल मंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री, डीआरएम, उत्तर मध्य रेलवे सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी ज्ञापन दिए गए हैं। अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। मोहल्ला वासी नागरिक बहुत परेशान है। यदि (सव वे) अंडर ब्रिज का निर्माण नहीं हुआ तो 10हजार से ज्यादा आबादी का अस्पताल आना जाना, शमशान कब्रिस्तान जाना भी बाधित हो जाएगा। नागरिकों ने सरकार व प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। नागरिकों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली है। कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने का भी निर्णय लिया है।

No Slide Found In Slider.

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button