PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
FB_IMG_1793516257012
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरेंशिक्षा

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में जीवाजी विश्वविद्यालय में हुआ दीक्षांत समारोह का आयोजन

■ जीवाजी विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल एवं केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो संदेश के जरिए दी शुभकामनाएँ ■ विद्यार्थी विशिष्टतम लक्ष्य प्राप्त कर दुनिया में भारत का नाम रोशन करें – डॉ. यादव

ग्वालियर : जीवाजी विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक व पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वीडियो संदेश के जरिए बधाई एवं शुभकामनायें दीं। जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान व कौशल से विशिष्टतम लक्ष्य प्राप्त कर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करें।
दीक्षांत समारोह में शिक्षण सत्र वर्ष 2020-21 की पीएचडी उपाधियाँ, स्नातकोत्तर उपाधियाँ व विभिन्न संकायों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें 90 शोध उपाधि (पीएचडी), 92 स्नातकोत्तर उपाधियाँ एवं 55 स्वर्ण पदक व पुरस्कार शामिल हैं।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा खुशी की बात है कि जीएसटी जैसे विषय पर हमारे विद्यार्थी पीएचडी उपाधि प्राप्त कर रहे हैं, जो देश के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर सुखद संकेत है। उन्होंने रसायन शास्त्र व भारत की प्राचीन परंपराओं पर शोध करने की आवश्यकता भी बताई। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ दीक्षा भी मिलती रहे, इस दिशा में प्रदेश सरकार विशेष रूप से प्रयासरत है। खुशी की बात है कि जीवाजी विश्वविद्यालय ने इस क्रम को जारी रखा है। उन्होंने उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं। साथ ही कहा कि सफलता के पीछे सच्चे अर्थों में आप सबकी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों, आचार्यों एवं प्राध्यापकों का भी योगदान है। उन्होंने आह्वान किया कि आगे के जीवन में विद्यार्थी जन कल्याण में योगदान देकर शिक्षा की सार्थकता को सिद्ध करें।
चल समारोह एवं राष्ट्रगान के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने दीक्षोपदेश दिया। साथ ही संबंधित विद्यार्थियों को उपाधियों से विभूषित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्यगण व कुलसचिव श्री सुशील मंडेरिया मंचासीन थे। समारोह में बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी व श्री मेवाराम जाटव, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव एवं श्री नीतेश शर्मा व श्री हरीश मेवाफरोश सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी व उनके परिजन मौजूद थे।

No Slide Found In Slider.

विद्यार्थी अपने माता-पिता के योगदान को कभी न भूलें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप सबकी सफलता में माता-पिता का बड़ा योगदान है, उन्हें कभी न भूलें। साथ ही अपने जीवन में ऐसा कोई काम न करें, जिससे देश पर लांछन लगता हो। उन्होंने कहा आप सब जहाँ भी रहें, पूरी संवेदना और सेवा भाव के साथ अपना फर्ज निभायें।

जीवाजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी दुनियाभर में ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे हैं – श्री सिंधिया

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विज्ञान, खेल, उद्यम सहित अन्य विधाओं में देश विदेश में ग्वालियर का नाम रोशन क रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि वर्तमान विद्यार्थी भी इस परंपरा को और आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा परिवर्तन लाने की क्षमता युवाओं में होती है। युवा नई उमंग व त्याग की भावना के साथ सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। साथ ही विद्यार्थियों का आह्वान किया कि बड़ा सोचें और छोटी-छोटी सफलता प्राप्त कर सफलता के उच्चतम मापदंड स्थापित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना सिर सदैव ऊँचा रखें और पैर जमीन पर रखकर ऊँचाईयाँ प्राप्त करने के प्रयास करें।

PicsArt_10-26-02.06.05

 

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button