PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियर

आदिवासी जननायकों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को ग्वालियर में जननायकों पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहाँ शासकीय ललितकला महाविद्यालय में राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल के मुख्य आतिथ्य में जनजाति कार्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुए इस आयोजन में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय और ललित कला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर श्रीमती जगपती भगत उराव के निर्देशन में आदिवासी संगठन समिति द्वारा मनोहारी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
आरंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं जननायक टंट्या मामा एवं बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने टंट्या मामा एवं बिरसा मुंडा जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वीणा जोशी एवं शासकीय फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य श्री मधुसूदन शर्मा सहित अन्य आचार्य व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद थीं। कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री एच बी शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No Slide Found In Slider.
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button