मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित 4 चिकित्सों का वेतन काटने, कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश –

कोरोना वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज के लक्ष्य की पूर्ति में कार्यवाही नहीं करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित 4 डॉक्टरों के खिलाफ वेतन काटने, वेतनवृद्धि रोकने संबंधित नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री बक्की कार्तिकेयन ने दिये है।
–
कलेक्टर श्री कार्तिकेयन सोमवार को अपने सभाकक्ष में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज के लक्ष्य की पूर्ति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद थे।
–
कलेक्टर द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज के लक्ष्य की पूर्ति में कोई कार्यवाही नहीं होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एडी शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल का एक सप्ताह का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। डॉ. पदमेश उपाध्याय, डॉ. अनुभा माहेश्वरी का 15-15 दिन का वेतन काटने के आदेश तथा एक-एक वेतनवृद्धि रोकने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश् दिए ।

Subscribe to my channel



