लड़की देख लो…बाबा बागेश्वर बनेंगे दूल्हा, मां की पसंद से शादी करेंगे धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम में शहनाई गूंजने वाली है, धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को कंफर्म कर दिया है, मां की पसंद की लड़की से विवाह करेंगे.

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने मंच से कहा, ”मैंने मां को बोल दिया है शादी के लिए लड़की ढ़ूढ़ लें. अब शादी होकर रहेगी, हम शादी के लिए पक्का तैयार हैं.” बाबा बागेश्वर के ऐलान के साथ ही उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. उनके अनुयायियों में खुशी का माहौल है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर धीरेंद्र शास्त्री की होने वाली दुल्हन कौन होगी.
मां को बोल दिया-शादी के लिए लड़की देखें
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की शादी की चर्चाएं होती रहती हैं. इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा ऐलान किया है जिससे सुनकर उनके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. बाबा बागेश्वर शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि, ”गुरुजी की आज्ञा हो गई है, अब तो शादी करना पड़ेगा. मेरी शादी मां की पसंद से होगी, इसलिए मैंने उन्हें लड़की तलाशने के लिए बोल दिया है.”

Subscribe to my channel



