PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
मध्य प्रदेशराजनीति

प्रियंका ने दतिया पहुंचकर की पितांबरा पीठ की पूजा

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अचानक दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंची। प्रियंका ने यहां पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया। आधा घंटा रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हुईं। प्रियंका गांधी का दतिया दौरा गोपनीय रखा गया था। दोपहर में अचानक उनके आने की सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंची। प्रियंका ललितपुर होते हुए दतिया पहुंचीं। तब तक वहां भीड़ जमा हो गई थी। प्रियंका ने देवी आराधना की और पुजारी से भी कुछ देर चर्चा की। पुजारी ने देवी के आशीर्वाद के तौर पर उन्हें हार पहनाया। प्रियंका ने देवी के दर्शन के दौरान टीका लगाकर माताजी के द्वार पर मत्था टेका।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को बताया कि पुलिस बहुत ज्यादती कर रही है। हर कांग्रेस कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। इस पर प्रियंका ने कहा कि यदि अब ज्यादती या कोई गलत कार्रवाई करे तो मुझे बताना मैं दतिया में आकर धरना दूंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किसी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से बात करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भोपाल जाकर कमलनाथ से मिलने को भी कहा।

No Slide Found In Slider.
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button