PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में आसमानी आफत, अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 5 दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों पर भारी हो सकती है. इस दौरान मौसम विभाग ने रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी और जबलपुर में अतिभारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है. इधर, लगातार बारिश से कई जिलों में नदियां उफान पर हैं, बांधों के गेट खोले जा रहे हैं और कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है.

No Slide Found In Slider.

कम दबाव का क्षेत्र बना बारिश की बड़ी वजह

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार उत्तर ओडिशा और झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है. इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. अगले 48 घंटे बारिश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है.”

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05
FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button