भाजपा नेताओं के विरोध के बाद अब CEO दीपक धाकड़ के समर्थन में OBC महासभा की एंट्री!
विजयपुर में 14 अगस्त को शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, सियासी पारा और चढ़ने के आसार

श्योपुर/विजयपुर। विजयपुर जनपद पंचायत के CEO दीपक धाकड़ को लेकर चल रहा विवाद अब नया राजनीतिक मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं की ओर से विरोध के बाद अब CEO दीपक धाकड़ के समर्थन में OBC महासभा के मैदान में उतरने की तैयारी है।
OBC महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर गिर्राज सिंह दुल्हारा ने वीडियो जारी कर 14 अगस्त को विजयपुर पहुंचने और आंदोलन किए जाने की सूचना दी है। इससे पहले भी OBC महासभा से जुड़े सोशल मीडिया पोस्टों में विजयपुर पहुंचकर आंदोलन की बात सामने आई है।
CEO विवाद को लेकर पहले से ही विजयपुर की सियासत गरमाई हुई है। ऐसे में अब OBC महासभा के खुलकर समर्थन में आने से मामला और तूल पकड़ सकता है। 14 अगस्त को विजयपुर में OBC महासभा क्या रणनीति अपनाती है और कितनी बड़ी संख्या में समर्थक जुटते हैं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
अब सवाल बड़ा है—
क्या 14 अगस्त को विजयपुर में होगा शक्ति प्रदर्शन? क्या CEO दीपक धाकड़ के समर्थन में OBC महासभा का आंदोलन सियासी समीकरण बदल देगा? विजयपुर में अब यह विवाद प्रशासनिक मुद्दे से आगे बढ़कर सियासी और सामाजिक लामबंदी का रूप लेता नजर आ रहा है।

Subscribe to my channel



