कोटा में गूंजा डॉक्टरों का ‘मंथन-2026’, धाकड़ समाज के चिकित्सकों का संभागीय अधिवेशन धूमधाम से संपन्न

कोटा। संभागीय स्तर पर आयोजित धाकड़ डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को कोटा के धरणीधर मैरिज गार्डन में ‘मंथन-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धाकड़ समाज के चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर चिकित्सा, समाज और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल जी नागर रहे। वहीं श्री धाकड़ महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव श्री नरेंद्र जी नागर, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामकुमार मेहता सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्यजन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
धाकड़ समाज के डॉक्टरों का यह संभागीय अधिवेशन वर्ष 2018 के बाद दूसरी बार आयोजित किया गया। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस आयोजन को लेकर चिकित्सकों एवं समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा बड़ी संख्या में चिकित्सकों और अतिथियों की उपस्थिति रही।
समिट के दौरान मंच पर चिकित्सकों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे समाज के चिकित्सकों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धाकड़ समाज के चिकित्सक चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजन चिकित्सकों को एक-दूसरे से जोड़ने, अनुभव साझा करने और समाजहित में नए प्रयासों की दिशा तय करने का अवसर प्रदान करते हैं।
‘मंथन-2026’ में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। आयोजन के दौरान सम्मान समारोह एवं सामूहिक संवाद ने कार्यक्रम को विशेष और यादगार बना दिया।

Subscribe to my channel



