PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंशिवपुरी

पोहरी में कलेक्टर का औचक दौरा: घटिया मिला सड़क निर्माण, स्कूल में मिला अतिक्रमण

कलेक्टर ने लोहरेहार एवं छर्च में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

। जिले में मनमानी का आलम कुछ इस तरह से चल रहा है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री एवं स्कूल की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। यह पोल मंगलवार को उस समय खुली जब कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पोहरी का औचक निरीक्षण कर डाला। यहां सड़क की गुणवत्ता चिल्ला कर बता रही थी कि ठेकेदार ने जमकर मनमानी की है, जिसके चलते खुद कलेक्टर ने हाथ से खरोंचा तो सड़क उखड़ गई।

No Slide Found In Slider.

जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों और जनसुविधाओं की ज़मीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज पोहरी विकासखंड के ग्राम लोहरेहार एवं ग्राम छर्च में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने सड़क निर्माण कार्यों, शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उन्होंने जहां एक ओर संबंधितों पर सख्त रुख अपनाया, वहीं बेहतर सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।

सड़क निर्माण में ठेकेदार को नोटिस: 

कलेक्टर ने ग्राम लोहरेहार में सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण किया। मौके पर सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप न मिलने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने और उक्त फर्म द्वारा बनाई गई अन्य सभी सड़कों की सूची उपलब्ध कराकर उनकी गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए।

स्कूल की जमीन पर मिला अतिक्रमण: 

PicsArt_10-26-02.06.05

कलेक्टर ने ग्राम छर्च स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा पढ़ाई का स्तर परखा। नीचे बैठे बच्चों के बेंच की व्यवस्था करने के निर्देश डीईओ को दिए।

विद्यालय परिसर और उसके आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल की शासकीय भूमि के पास किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर बेदखली की कार्रवाई की जाए तथा अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button