जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने रात को किया आईसीयू का निरीक्षण* *
आईसीयू को 10 और वेंटिलेटर मशीनें उपलब्ध कराई* *सभी उपकरणों के कुशल संचालन हेतु बायो मेडिकल इंजीनियर को दिए निर्देश*

*
जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने गुरुवार रात लगभग 7:00 बजे मेडिसन आईसीयू का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू को 10 वेंटीलेटर और उपलब्ध कराए। साथ ही उन्होंने और मॉनिटर मशीनें व अन्य आवश्यक उपकरण भी आईसीयू में चालू करवाए । सभी उपकरणों के बेहतर संचालन हेतु बायो मेडिकल इंजीनियर कमल शर्मा को निर्देश दिए। वहीं जूनियर डॉक्टर्स से पूछा कि आपको और किस उपकरण की जरूरत है। ताकि मरीजों का इलाज अति-अत्याधुनिक स्तर पर किया जा सके।
जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने मेडिसिन आईसीयू में रात को राउंड लेकर हर एक मशीन – हर एक उपकरण को चेक किया। साथ ही जूनियर डॉक्टर्स से पूछा कि क्या यहां कोई उपकरण या मशीन खराब है। इस पर जूनियर डॉक्टर्स ने कहा कि सभी उपकरण ठीक हैं। जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने बायो मेडिकल इंजीनियर कमल शर्मा को निर्देश दिया कि आईसीयू की सभी मशीनों का बेहतर संचालन हो इसका वे ध्यान रखें। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सक्सेना ने आईसीयू में भर्ती मरीजों से भी बात की। मरीजों ने आईसीयू की व्यवस्था को बेहतर बताया। ज्ञात रहे कि न्यू जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना अस्पताल का लगातार निरीक्षण कर और मरीजों से सीधी बात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लगातार और अधिक बेहतर बना रहे हैं।
*मेडिसिन आईसीयू में 30 वेंटिलेटर हो गए* –
न्यू जयारोग्य अस्पताल के मेडिसिन आईसीयू में 20 वेंटिलेटर पहले से ही चालू हालत में हैं। जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने गुरुवार को 10 वेंटिलेटर और उपलब्ध कराए हैं। इससे अब मेडिसिन आईसीयू में कुल 30 वेंटिलेटर हो गए हैं।
मेडिसन आईसीयू में रात को किए गए इस निरीक्षण में अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के साथ सहायक अधीक्षक डॉ माखन लाल माहौर, बायो मेडिकल इंजीनियर कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel



