PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
दतियाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिशिवपुरी

शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- “वोट चोरी नहीं, जनता ने चोरों को वोट देना बंद किया”

शिवपुरी। रविवार को शिवपुरी में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला। चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए मिश्रा ने कहा कि देश में वोट चोरी नहीं हो रही है, बल्कि जनता अब इतनी जागरूक हो चुकी है कि उसने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।

No Slide Found In Slider.

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 से अधिक चुनाव हार चुकी है। मिश्रा ने कहा कि अपनी राजनीतिक साख बचाने और पार्टी के भीतर अपने नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी आए दिन इस तरह के बयान देते हैं।

“कभी हाइड्रोजन बम तो कभी सुतली बम”

राहुल गांधी के बयानों पर तंज कसते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी कभी हाइड्रोजन बम लेकर आने की बात करते हैं तो कभी सुतली बम की, लेकिन अंत में उनके सारे बम फुस्स ही निकलते हैं।

SIR के मुद्दे पर भी साधा निशाना

PicsArt_10-26-02.06.05

पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि अब राहुल गांधी वोट चोरी के लिए SIR (Special Intensive Revision) को जिम्मेदार बता रहे हैं। मिश्रा ने इसे राहुल गांधी के पहले के ईवीएम संबंधी आरोपों से जोड़ते हुए कहा कि यदि अब SIR को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो इससे उनके पुराने ईवीएम से वोट चोरी के आरोपों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम को लेकर राहुल गांधी लगातार बयान देकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करते रहे हैं।

सार्वजनिक माफी की मांग

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी से संवैधानिक संस्थाओं की छवि धूमिल करने और कथित तौर पर बिना आधार के दावे कर जनता को गुमराह करने के लिए पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button