PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
Uncategorized

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश ग्रामीण पर्यटन को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लंदन में आयोजित वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट समारोह में मध्यप्रदेश टूरिज्म को ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र और अन्य श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश को अनेक ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों के कारण जाना जाता है। पर्यटन से मध्यप्रदेश को नई पहचान मिल रही है। इस क्षेत्र में किए गए नवाचारों को पर्यटकों और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया है।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा किए गए बेहतर कार्य एवं प्रदेश की जनता के सहयोग के लिए सभी संबंधितों का आभार जताया है। हाल ही में लंदन में हुए समारोह में “कोविड उपरांत सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल विकास” की श्रेणी में मध्यप्रदेश ग्रामीण पर्यटन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर “सर्वश्रेष्ठ परियोजना” का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह पर्यटन में विविधता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की “महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन” परियोजना की परिकल्पना को श्रेष्ठ परियोजना की मान्यता का पुरस्कार प्रदान किया गया।

रूरल होमस्टे हो रहा लोकप्रिय

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मध्यप्रदेश में तीन विश्व धरोहर स्मारक हैं। अधोसंरचनात्मक विकास के कारण इन स्थानों के आसपास के ग्रामों की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिर्वतन आया है। सिर्फ खजुराहो के आसपास ही ग्रामीण क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक रूरल होमस्टे का लाभ पर्यटकों द्वारा लिया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय कारीगरों के उत्पाद भी पर्यटकों द्वारा क्रय किए जा रहे हैं, जो आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अतंर्गत निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार उपयोगी कदम सिद्ध हो रहे हैं। पर्यटन से रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियां अर्जित करेगा।

 

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button