PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
भोपालमध्य प्रदेशविशेष

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में किया पौधारोपण

अशोका रोड अशोका गार्डन की स्मार्ट कॉलोनी समिति के श्री राम शंकर अजीम खान और अजीज खान भी हुए सम्मिलित

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज नीम और सप्तपर्णी का पौधा रोपा। पौधरोपण में भोपाल के अशोका गार्डन की स्मार्ट कॉलोनी समिति के श्री राम शंकर, श्री अजीज मोहम्मद खान और श्री अजीम खान भी सम्मिलित हुए। इन तीनों व्यक्तियों द्वारा अशोका गार्डन सहित पूरे भोपाल में 5 हज़ार पौधे लगाए गए हैं। पार्कों और अस्पताल कैंपस में इनके द्वारा विशेष रूप से पौधरोपण किया गया है। तीनों व्यक्तियों को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए अनेक बार पुरस्कृत भी किया गया है।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट कॉलोनी समिति के सदस्यों का पौधरोपण स्थल पर स्वागत और अभिनंदन किया। समिति सदस्यों ने उनकी समिति द्वारा पर्यावरण, स्वच्छता और बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से मुख्यमंत्री श्री चौहान को अवगत कराया। श्री अजीम खान ने कहा कि हमारी समिति “पौधारोपण कार्य महान-वृक्ष हैं सन्तान समान “के संदेश के साथ विभिन्न कालोनियों, पार्क , अस्पताल परिसरों में पौध रोपण कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान पौधरोपण अभियान में सामुदायिक सहभागिता को निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समिति की गतिविधियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं। आज लगाए गए नीम व सप्तपर्णी, पर्यावरण तथा आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्ष हैं। नीम का पेड़ गर्मी में ठंडी हवा देता है। इस पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में कारगर है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि‍ के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।सप्तपर्णी, एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस औषधीय पौधे का उपयोग विभिन्न दवाओं के निर्माण में किया जाता है।

 

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button