कंगना के आज़ादी वाले बयान पर कवि कुमार विश्वास का जबाव

अपने बेखौफ बयानों के चलते हमेशा विवादों को जन्म देने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद एक न्यूज चैनल पर देश की आजादी को लेकर दिए उनके विवादित बयान ने देश में भूचाल ला दिया है। 1947 में मिली देश की आजादी को ‘भीख’ बताने वाली एक्ट्रेस लोगों के निशाने पर हैं, एक तरफ जहां राजनीतिक दलों ने उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग उठाई है तो देश में कई जगह एक्ट्रेस के खिलाफ केस भी दर्ज कराए गए हैं। ऐसे में अब मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी कंगना रनौत पर ट्वीट कर अपने ही अंदाज में निशाना साधा है।
कुमार विश्वास ने कंगना रनौत के बयान पर बिना नाम लिए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में कवि ने लिखा, ‘आजादी महान देशों को अनगिनत शहादतों से मिलती है। हमें-आपको मिली है तो इसका आदर करिए और इसे अक्षुण्ण रखने की सोचिए। जिनकी स्वयं की प्रासंगिकता, तात्कालिक-सत्ताओं की गुलामी के कारण बरकरार है। उनकी टीका-टिप्पणियों से हमारे महान और गौरवशाली शहीदों के सम्मान पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

Subscribe to my channel



