PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

सरकार के मंत्री ने बताया मुख्यमंत्री शिवराज किसके अवतार हैं

 

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा दिए एक बयान को लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। खरगोन में टंट्या भील की गौरव यात्रा के दौरान मंच से कृषि मंत्री ने कहा कि टंट्या मामा का पुनर्जन्म मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रूप में हुआ है। टंट्या मामा बड़े लोगों को लूट कर गरीबों में बांट देते थे, हमारे मामा (शिवराज सिंह चौहान) लूट नहीं रहे हैं बल्कि बड़े लोगों पर टैक्स लगाकर उसे गरीबों में बांटते हैं।

No Slide Found In Slider.

शिवराज सरकार में मंत्री कमल पटेल ने मंच से कहा कि टंट्या मामा 47 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे। हमारी संस्कृति में पुनर्जन्म को माना जाता है। कमल पटेल ने कहा, ”एक मामा 1842 में हुए और दूसरे मामा हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में हुए हैं। टंट्या मामा भी दुबले- पतले थे और शिवराज सिंह चौहान भी दुबले-पतले हैं। इसलिए उन्हें भी मामा कहते हैं। टंट्या मामा भी कन्याओं का विवाह कराया करते थे और हमारे मामा भी कन्याओं का विवाह कराते हैं।”

खरगोन के भीकनगांव में सोमवार को टंट्या मामा की ‘क्रांतिसूर्य गौरव यात्रा’ का स्वागत किया गया। इस गौरव यात्रा में कृषि मंत्री कमल पटेल भी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने आदिवासियों के लिए कई ऐलान भी किए। साथ ही, कमल पटेल ने टंट्या मामा के परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्यों का सम्मान भी किया।
आदिवासी वोट बैंक को साधने की कोशिश में शिवराज सरकार आदिवासी समाज के क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने जा रही है। इसी क्रम में टंट्या भील की जन्मस्थली खंडवा से कलश माटी यात्रा निकाली गई। जननायक टंट्या भील गौरव कलश यात्रा की शुरुआत पंधाना के गांव बडौदा अहीर स्थित उनकी जन्मस्थली से हुई। पूरा निमाड़ भ्रमण करने के बाद ये गौरव यात्र 4 दिसंबर को पातालपानी पहुंचेगी।

वहीं, कमल पटेल के इस बयान पर राज्य में सियासत तेज हो गई। कृषि मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आदिवासी वर्ग और महानायक टंट्या भील का अपमान किया है। कांग्रेस ने कहा कि इस अपमान के लिए बीजेपी मांफी मांगे और कमल पटेल को मंत्री पद से हटाया जाए।

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button