PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

महंगाई को लेकर शिवराज के मंत्री का अजीब बयान, ये कहा

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में अगर आमदनी बढ़ी है तो हमें थोड़ी बहुत महंगाई भी स्वीकार करनी चाहिए। हर चीज तो सरकार फ्री में दे नहीं सकती क्योंकि सरकार का राजस्व संग्रह भी इसी से होता है तो जनता को ये समझना चाहिए। वहीं, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मंत्री ने कहा, ‘आप यह नहीं कह सकते, 10 साल पहले मुझे छह हजार तनख्वाह मिलती थी और आज 50 हजार मिल रही है तो आप कहें कि पेट्रोल डीजल की कीमत वही रहे जो 10 साल पहले थी। यह संभव नहीं है।’
उन्होंने कहा कि मैं इस पर आपसे प्रैक्टिकल बात करना चाहूंगा। महंगाई कभी वर्तमान दर से नहीं नापी जाती। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि किस वर्ग की महंगाई नहीं बढ़ गई। क्या जिन कर्मचारियों की सैलरी पांच हजार रुपये थी, उन्हें आज 25-30 हजार नहीं मिल रही? क्या व्यापारियों को अधिक मूल्य नहीं मिल रहा? क्या सब्जी पैदा करने वाला का मूल्य नहीं बढ़ा? क्या दूध उत्पादन करने वाला का रेट नहीं बढ़ा। आमदनी तो प्रत्येक वर्ग की बढ़ी। उन्होंने कहा कि दोषारोपण किसी भी सरकार पर करें, क्या कांग्रेस सरकार में महंगाई नहीं बढ़ी?

No Slide Found In Slider.
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button