ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में 31 अगस्त का दिन विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा
◆ - मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा पर हुआ अमल ◆ - सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर अमल करते हुए प्रदेश में 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस के रूप में मनाये जाने का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 31 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजाति पंचायत में घोषणा की थी कि 31 अगस्त का दिन जनजातियों के विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा के अनुक्रम में शासन द्वारा 31 अगस्त का दिन विमुक्ति दिवस के रूप में मनाने के निर्णय का आदेश जारी किया गया।

Subscribe to my channel



