जनता के पक्ष में राजनीति के बदलाव के लिए माकपा को जिताइए – सुभाषिनी

सबलगढ़ – विधानसभा निर्वाचन के लिए राजनीतिक दलों का अभियान लगातार तीव्र होता जा रहा है। आज सबलगढ़ में माकपा के संघर्षशील प्रत्याशी पूर्व नपाध्यक्ष अशोक तिवारी के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों ने भागीदारी की और सभी ने यह संकल्प लिया कि हम जनता के पक्ष में राजनीति के बदलाव के लिए सबलगढ़ में जरूर परिवर्तन करेंगे और माकपा को जीतायेंगे। इस आम सभा को संबोधित करते हुए देश की जानी-मानी नेत्री पूर्व सांसद माकपा की पॉलिट ब्यूरो सदस्या सुभाषिनी अली ने कहा कि जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है। इन्होंने भ्रष्टाचार के सब रिकार्ड तोड दिया है। सुशासन की बात करने बाली भाजपा सरकार ने कुशासन क़ायम कर दिया है। सबलगढ़ में जनता के पास विकल्प है। जनता इस बार सच्चे विकल्प माकपा को ही विजयी बनाएगी।
सभा को मां का प्रत्याशी अशोक तिवारी के अलावा सीटू के राज्य अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी, मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव, गोहद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर, खेत मजदूर यूनियन के संयोजक रामबाबू जाटव, महेश प्रजापति, मुरारी लाल धाकड़, गयाराम सिंह धाकड़,राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश श्रीवास, राजवीर सिंह धाकड़,अशोक राठौर ,अशोक जाटव, इसराइल खान, राजेंद्र जाटव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राकेश शुक्ला,भानसिंह जादौन, आदिराम आर्य, फरीद खान, गोपाल रावत आदि ने अध्यक्ष मंडल ने की। आम सभा के उपरांत नगर के विभिन्न मार्गो में सैकड़ो महिला पुरुषों के साथ प्रत्याशी अशोक तिवारी का जनसंपर्क रोड शो के साथ हुआ। इसमें गाजे बजे और पुष्पहार से नागरिकों ने स्वागत किया।

Subscribe to my channel



