PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सतीश सिकरवार ने की पुष्प वर्षा, क्या दिला पाएंगे नीटू को मुरैना से टिकट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा के ग्वालियर प्रवास के दौरान महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राहुल गांधी के रथ के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता 2 हजार से अधिक मोटर सायकिल रैली के रूप में पार्टी का झण्डा लहराते हुये आगे चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह सांसद राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तथा आतिशबाजी की गई। विधायक डॉ. सिकरवार एवं उनके समर्थकों ने होडिंग एवं बैनर से शहर पाट दिया।
हजीरा की आमसभा के बाद जैसे ही राहुल गांधी का काफिला आगे बढा तब नारायण विहार काॅलोनी तिराहा पर मोटर सायकिलों पर सवार हजारों युवा कार्यकर्ता सोनिया गांधी, मल्लिाकार्जुन खढगे और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहां पुष्पवर्षा की गई और आतिशबाजी चलाई गई। राहुल गांधी के काफिले के आगे मोटर सायकिल सवार हजारों युवा कार्यकर्ता आगे चल रहे थे। यह रैली राहुल गांधी के विश्राम स्थल लोटस गार्डन तक पहुंची। विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में राहुल गांधी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत ग्वालियर प्रवेश के दौरान किया गया। उधर इसके साथ ही मुरैना में पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ एवं मानवेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में हजारों युवाओं की भीड ने राहुल गांधी का पुष्पवर्षा कर शानदार स्वागत किया। 
आपको बता दें कि ग्वालियर पूर्व से विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा  ग्वालियर की महापौर हैं और अभी लोकसभा चुनाव के लिए उनके छोटे भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू  मुरैना लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर विधायक सतीश सिकरवार की पुष्प वर्षा क्या छोटे भाई को लोकसभा का टिकट दिला पाएगी ।
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button